Oscars 2026 Winners List: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने किया। इस समारोह में एमी मैडिगन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि शॉन पेन ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब जीता।
15 मार्च की रात सिनेमा की दुनिया के लिए बहुत खास रही। इस दिन हॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 98 वें एकेडमी अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह में दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों, डायरेक्टर्स, कलाकारों और टेक्नीशियंस को उनके शानदार काम के लिए सम्मान दिया गया।
यह ग्लैमरस इवेंट लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया, जहां कई बड़ी फिल्मों और मशहूर सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान कई सितारों का स्टाइल और लुक भी चर्चा में रहा।
इस साल कुछ फिल्मों ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। ‘वनबैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ जैसी फिल्मों को कई बड़ी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला, इसलिए इन फिल्मों पर सबकी नजरें बनी हुई थीं।
हर साल की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस काफी रोमांचक रही। बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और टेक्निकल कैटेगरी सहित कई अवॉर्ड्स के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली।
दुनिया भर के सिनेमा प्रेमी इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इस साल हॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान आखिर किसे मिलेगा।
ऑस्कर 2026 के सभी विजेताओं की लिस्ट पढ़ें।
- बेस्ट पिक्चर- वन बैटल आफ्टर अनदर
- बेस्ट एक्ट्रेस– जैस्सी बकले (हैमनेट)
- बेस्ट एक्टर-माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
- बेस्ट कास्टिंग फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर
- बेस्ट लाइव एक्श शॉर्ट फिल्म- ‘द सिंगर्स’ और ‘2 पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’- दोनों फिल्मों को जॉइंट अवॉर्ड्स
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- ‘सिएन पेन’- ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए विनर
- बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- सिनर्स के लिए रयान कोग्लर
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकस्टीन
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- अवतार फायर एंड फ्रेश
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्टी रूम्स
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- मिस्टर नोबोडी अगेंस्ट प्यूटिन
- बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- सिनर्स (लुडविग गोरंसन)
- बेस्ट साउंड-एफ 1
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनदर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मैडिगन को वैपन्स के लिए ऑस्कर मिला
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- केपॉप डेमन हन्टर्स
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकस्टीन (केट हाउली)
- बेस्ट मेकअप एंड हेयर स्टाइलिंग- फ्रैंकस्टीन
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- सिनर्स
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग– गोल्डन (के पॉप डेमन हंटर्स)
About the Author
मैं जतिन कुमार हूँ और News24Hub के साथ जुड़ा हुआ हूँ। मुझे न्यूज़ ब्लॉगिंग और कंटेंट पब्लिशिंग में रुचि है, और मैं देश-विदेश की ताज़ा खबरों, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और जनहित से जुड़े मुद्दों को आसान और स्पष्ट भाषा में आप तक पहुंचाने की कोशिश करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों को सही, भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
अगर आप मुझसे संपर्क करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो आप मुझे इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: jkds336055gmail.com
